जौनपुर | उक्त थाना क्षेत्र के लखनीपुर ग्राम मे रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे रास्ते में छप्पर रखने के विवाद में पडोसियों ने कुल्हाड़ी ईट डंडों से घर में घुसकर दो महिला समेत दो पुरुष को मार पीट के लहुलुहान कर दिया ,घायलो में जानकी देवी 62 वर्ष ,हरिगन 30 वर्ष पुत्र जिया लाल ,सोना 30 वर्ष पत्नी राकेश, राकेश 28 वर्ष पुत्र जियालाल है प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के लखनीपुर ग्राम में रास्ते में छप्पर रखने के विवाद में पडोसियों ने दो महिला दो पुरुषों को लाठी डंडे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से बक्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है हमला करने वाले अभी पुलिस गिरफ़्त से बाहर हैं। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस जांच पडताल में जुट गई है।

