विवेक कुमार उपाध्याय (अखंड राष्ट्र)
जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ रेलमार्ग पर कुल्हनामऊ गांव के पास मंगलवार की दोपहर एक ट्रेन से कटकर 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने रेलकर्मी अतुल राज की सूचना पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी आशीष सिंह आंशू ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मेरे पिता विनय कुमार सिंह जौनपुर जा रहें थे रास्ते में शौच हेतु रेलवे लाइन के पास रुके थे उसी समय रेलवे लाइन का बिजली ठीक करने वाला टावर वैगन जो जफराबाद से बक्शा स्टेशन आ रहा था उसी की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। विनय जनता इंटर कालेज खपड़हा में लिपिक के पद पर तैनात थे। सूचना मिलते ही सैकड़ो लोग बक्शा थाने पहुँच गए जहां आवश्यक लिखा पढ़ी पश्चात शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।

