मड़ियाहूं जौनपुर : स्थानीय कस्बा में
गुटखा देने पहुँचा, उसी दौरान चालक ने लापरवाही पूर्वक चलती ट्रैक्टर से गुटखा लेने का प्रयास किया, जिससे राज यादव संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर के अगले चक्के के नीचे आ गया। हादसे में बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। लेकिन जैसे ही पुलिस शव को कोतवाली परिसर में ले जाने लगी, परिजनों और ग्रामीण महिलाओं ने विरोध जताया। थाने के बाहर परिजनों ने शव को पुलिस से छीन लिया और सड़क पर बैठकर रोना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
काफी प्रयास के बाद कोतवाल ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और किसी तरह महिलाओं से शव को लेकर पिकअप वाहन में रखवाया । शव को काले किट में पैक कर जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच कहासुनी भी हुई, हालांकि बाद में उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया और घर भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

