सिकरारा/जौनपुर | उक्त थाना क्षेत्र के पहसना गांव में आज पारिवारिक विवाद में एक दंपत्ति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
ग्रामीणों की माने तो उक्त गांव निवासी राजाराम और उनके पुत्र आदित्य कुमार (28) के बीच धान की रोपाई करने को लेकर सुबह विवाद हुआ था। राजाराम अपने पुत्र आदित्य की पत्नी रेखा देवी (24) को धान की रोपाई कार्य में सहयोग कराने की बात कही तो दोनों ने काम करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दिनभर तू तू मैं मैं होता रहा। दिन में लगभग तीन बजे आदित्य कुमार अपनी पत्नी रेखा के साथ घर के एक कमरे में अंदर से बंद कर लिया। परिवार के लोगो ने देखा कि दरवाजे के बाहर विषाक्त पदार्थ का पैकेट फेंका हुआ है। अनहोनी की आशंका से दरवाजा पीटने लगे पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह अपने पुलिस फोर्स के सहयोगियों के मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा दोनो अचेत हालत में पड़े हुए थे। थानाध्यक्ष ने दोनो को तुरंत ही पुलिस वाहन पर लादकर मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है जहां दोनों की हालत गंभीर हो गई है। आजकल लोगों के अंदर धैर्य नहीं है ।जरा जरा सी बात पर लोग आत्महत्या जैसी गंभीर प्रवृत्ति की ओर बढ़ रहे हैं। समाज में लोगों की चाहिए कि आत्महत्या जैसी गंभीर प्रवृत्ति से खुद को रोक कर छोटी-छोटी बातों को आपस में मिल बैठ करके मध्यस्थता करके हल निकाले, लोगों को चाहिए कि वह एक दूसरे की बातों को समझें और किसी के साथ ज्यादती ना करें।

