भारी संख्या में लोग पार्टी की ले रहे सदस्यता
जौनपुर | बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में लोग जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारीओ ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता विकास पांडे ने की,7 अगस्त को दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की आध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक होगी जिसको लेकर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। और सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया। जिसमें से कुछ दूसरी पार्टी के भी कार्यकर्ता थे जिन्होंने सदस्यता ली है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रधान महासचिव विकास पाण्डेय ने कहा कि जिले में क्राइम रेट बहुत बढ़ रहा है। बच्चों में वर्चस्व की लड़ाईयां चल रही है और वर्तमान विधायक और पार्टी का इस पर कोई रुख सामने नहीं आ रहा है। जिससे आम जनमानस परेशान है। सभी लोगों ने उनकी इस बात का समर्थन किया और एक साथ लोजपा के लिए हुंकार भरी । प्रदेश प्रधान महासचिव विकास पाण्डेय ने अनामिका पाण्डेय को महासचिव जौनपुर, राज पाण्डेय को मीडिया प्रभारी, यश सिंह को जिला युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया साथ में दिवाकर चौहान , भैयालाल चौहान ,हान शिवन चौहान, चंदन सिंह, दीपक यादव, आशीष निषाद, सूरज चौहान, प्रमोद दुबे, नर्सिंग निषाद आदि कार्यकर्ता लोजपा की सदस्यता ग्रहण की।

