गौराबादशाहपुर,जौनपुर
प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर स्कूल में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर स्कूल की खिड़की तोड़कर विद्यालय में प्रवेश किया और कई जरूरी सामान चुरा लिए। चोरी की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, चोर स्कूल से बच्चों की किताबें, शिक्षण सामग्री, पुराने अभिलेख और बच्चों के बर्तन तक उठा ले गए। सुबह जब स्कूल के प्रधानाध्यापक अश्वनी राय स्कूल पहुँचे, तो खिड़की टूटी मिली और कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ था।
प्रधानाध्यापक ने बताया, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री थी, जिसे चोरों ने निशाना बनाया है।”घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

