जौनपुर। जिले की बक्शा पुलिस टीम द्वारा एक वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चालान न्यायालय भेजा गया।
जानकारी के अनुसार कुशल थाना प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 18.06.2025 को थाना बक्शा पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी वसूली वारन्ट के क्रम में एक वारन्टी/अभियुक्त अखिलेश यादव पुत्र सुनील यादव निवासी हकारीपुर पोस्ट कुवर्दा थाना बक्सा जिला जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए सम्बन्धिंत न्यायालय भेजा गया।

