जौनपुर बरसठी : थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बारी गांव पूरेसवा रोड पर रमा देवी इंटर कॉलेज के सामने बने नए ब्रेकर पर बाइक सवार एक महिला की गिरने से मौत हो गई है।
महिला उर्मिला देवी पत्नी ओम प्रकाश मौर्या उम्र 46 वर्ष अपने बेटे के साथ मायके से घर लौट रही थी, कि घर से महज एक किलो मीटर दूर पर ही रमा देवी इंटर कॉलेज के सामने दुर्घटना से बचने के लिए बनाए गए ब्रेकर पर बाइक सवार महिला की गिरने से सिर में गंभीर चोट आ गई। जिसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए जौनपुर सदर ले जाया गया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए महिला को रेफर कर दिया गया जिसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया महिला की आज सुबह मौत हो गई। परिजनों में इस घटना से कोहराम मच गया वही दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि वहां से यह ब्रेकर हटाया जाय जिसके कारण यह हादसा हुआ है।
ब्रेकर मानक के अनुसार नहीं बना हुआ है।
ब्रेकर के सम्बन्ध में सम्बन्धित जिम्मेदार लोगों से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिया।
जौनपुर में ब्रेकर पर गिरने से बाइक सवार महिला की मौत
Leave a Comment

