भामाशाह के देश प्रेम से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए-दिनेश टंडन
जौनपुर | उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में सूत्तहती बाजार स्थित जिला कैंप कार्यालय पर भामाशाह जयंती पर व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया दिनेश टंडन सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों के प्रेरणा स्रोत भामाशाह की जयंती पर लोगों को भामाशाह के देश प्रेम से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने अपने देश के लिए अपना सर्वश्य न्योछावर कर दिया, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि 29 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित किया इसके लिए व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करता है दानवीर भामाशाह जी अपने देश की रक्षा के लिए मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप जी का सहयोग करते हुए अपने संपूर्ण धन का प्रयोग देश हित में दान दे दिया ऐसे महानायक को देश कभी नहीं भूलेगा उन्होंने महाराणा प्रताप को 25000 सैनिकों का सारा खर्च 12 वर्षों जितना होगा उतने रुपए का दान किया था,
प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं यूवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से भामाशाह जयंती की सभी को बधाई देते हुए सभी व्यापारियों को एकजुट रहकर देश हित में कार्य करने के लिए कहा और दानवीर कर्ण से भामाशाह की तुलना किया तथा सभी व्यापारियों को उनके बताए रास्ते पर चलने के का आग्रह किया, संगोष्ठी में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा,संतोष साहू बच्चा,मधुसूदन बैंकर विजय अग्रहरी,शाहिद मंसूरी,गुलज़ारी लाल गुप्ता, हफिज शाह, आशीष गुप्ता,डी.के. अग्रहरि, अभिषेक सेठ, आशीष कुमार, विजय राज यादव, ज्ञानेंद्र साहू, अरविन्द जायसवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू ने किया सभी व्यापारियों का आभार नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यक्त किया

