By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर में सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न — पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर में सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न — पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर में सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न — पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश

Omkar Tripathi
Last updated: May 19, 2025 5:40 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

जौनपुर।कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पूर्व सैनिकों की मांग पर जिलाधिकारी ने जनपद में ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) के अंतर्गत प्रमुख अस्पतालों को इम्पैनेल्ड कराने के निर्देश दिए, जिससे पूर्व सैनिकों को जनपद में ही समुचित इलाज की सुविधा मिल सके।

पूर्व सैनिकों ने नगर मजिस्ट्रेट को शस्त्र लाइसेंस जारी करने एवं नवीनीकरण से जुड़ी समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। साथ ही जनपद में बंद पड़ी सैनिक कैन्टीन सुविधा को पुनः शुरू कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अहलावत को निर्देश दिया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाए।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पेयजल सुविधा के अभाव की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट को कार्यालय का निरीक्षण कर अन्य समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

 डीएसपी पेंशन से संबंधित समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों के साथ अलग से बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। पूर्व सैनिक रामसकल द्वारा खतौनी में नाम की त्रुटि की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को आज ही शाम तक सही खतौनी उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया।

बैठक में पूर्व सैनिकों के भूमि विवाद, पेंशन, लाइसेंस नवीनीकरण सहित अन्य समस्याएं भी रखी गईं, जिन पर जिलाधिकारी ने समयबद्ध और प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, संरक्षक कैप्टन अजीत पाण्डेय, के. सिंह, बलराम सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, के. के. दूबे, लालबहादुर सिंह समेत कई भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

बेलच्छा गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता पर दर्ज हुआ मुकदमा
नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास विफल, दर्ज हुआ मुकदमा
कराटे चैंपियन अवार्ड में मुंबई के 17 बच्चों ने जीता गोल्ड मेडल
सरस्वती शिशु मन्दिर में हुआ वेश प्रतियोगिता का आयोजित
बिहार में गोलीबारी और अपराध की लहर: सुशासन पर सवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भारतीय सेना के सम्मान में लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा सिंदूर यात्रा का आयोजन
Next Article भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का 20 मई को जौनपुर में होगा आगमन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up