रियाजुल हक़ (अखंड राष्ट्र)
जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी ट्रक से भिड़ गई। जिसमें अयोध्या से दर्शन कर वाराणसी लौट रही एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को पीएम हेतु भेज दिया। जानकारी के अनुसार वाराणसी चौक निवासी राजकुमार कसेरा की 55 वर्षीय पत्नी बेबी देवी अपने पुत्र राहुल कसेरा के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से अयोध्या दर्शन के लिए गई थी। कार पुत्र राहुल चला रहा था दर्शन पश्चात रात्रि में ही उक्त लोग घर के लिए वाराणसी रवाना हो गए। सुबह जैसे ही घटनास्थल के समीप पहुँचे पहले से खड़ी ट्रक में जा घुसे। भीषण टक्कर की सूचना पर पहुँची पुलिस मां बेटे को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने बेबी को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल का उपचार किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
जौनपुर में आए दिन हो रहे सड़क हादसे में लोग गंवा रहे है अपनी जान ।

