जौनपुर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 24 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इन सभी को धारा-170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय में चालान किया गया।
थाना जलालपुर पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें अन्जू गौतम, हेमन्त राय, मनोज कुमार राजभर, सुनील कुमार राजभर, विरेन्द्र कुमार सिन्हा, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, गोपी यादव, ओमप्रकाश यादव, अजीत यादव, संदीप यादव, अमरनाथ यादव, बिनोद यादव, गीता देवी, रामचन्दर यादव और जंगबहादुर यादव शामिल हैं। ये सभी विशुनपुर, आशापुर, महरेव, खलिफ्ता और लालपुर के निवासी हैं। थाना पवारा पुलिस ने गौहानी निवासी हीरावती देवी, कन्हैया लाल और आशा देवी को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना खुटहन पुलिस ने शेरपुर पथरा और पटैला (मखदूमपुर) से संदीप यादव, पंकज यादव, रामजी गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता, मंहगू निगम और रवीश चन्द्र बरनवाल को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।

