By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर: श्रीजगन्नाथ के भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर: श्रीजगन्नाथ के भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर: श्रीजगन्नाथ के भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,

Omkar Tripathi
Last updated: June 28, 2025 5:43 am
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

जौनपुर।श्रीजगन्नाथ धाम रासमंडल में शुक्रवार को भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः काल भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रह का षोडशोपचार पूजन डॉक्टर रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। 

मुख्य यजमान डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव, देव दीक्षित, दियांशी दीक्षित, दिनेश सेठ और संध्या सेठ ने संयुक्त रूप से पूजन व आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन उपरांत भगवान को शाही खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद आम श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन और प्रसाद का आनंद उठाया।

सायंकाल भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा को भव्य रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ महोत्सव अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’ और मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने आरती कर व नारियल फोड़कर किया।

रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

इस भव्य रथयात्रा में जिले भर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, मंदिर के मुख्य संरक्षक संतोष गुप्ता, दुर्गा पूजा महासमिति अध्यक्ष अनिल अस्थाना, नवदुर्गा शिव मंदिर ट्रस्टी निखिलेश सिंह, विमल सेठ, पूजा उपाध्याय, ममता साहू, राजेश गुप्ता, आलोक वर्मा, संजय गुप्ता CA सहित सैकड़ों श्रद्धालु रथ को हाथों से खींचते हुए चल रहे थे।

रथयात्रा मार्ग में मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर, सद्भावना पुल और शाही किला होते हुए यात्रा पुनः रासमंडल स्थित श्री जगन्नाथ धाम में सम्पन्न हुई।

सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

रथयात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत व जलपान की व्यवस्था की। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की टीम, बोल बम कांवरिया संघ के सुधीर साहू, अनाज व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश टंडन, स्वर्णकार समाज, योगेश भाटिया सहित कई संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धा अर्पित की।

संकल्प, संकीर्तन और समर्पण की अद्भुत मिसाल,

रथयात्रा के दौरान मार्ग में भक्ति संगीत, संकीर्तन और मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के अंत में रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू और महामंत्री शिव शंकर साहू ने रथयात्रा को सफल बनाने वाले समस्त सहयोगियों और भक्तों का हृदय से आभार प्रकट किया।

सरकारी विद्यालय में होंगी अब स्मार्ट क्लास
डायलिसिस टेक्निशियन की भर्ती को लेकर रवि व्यास ने लिखा मुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री को पत्र
वकील संघ की नरेंद्र मेहता से मांग, एड.राजकुमार मिश्रा को मिले नगरसेवक का टिकट
देश का संविधान खतरे में
इंडस्ट्री-एकेडमिया सहयोग पर संगोष्ठी का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर: गोमती घाट निर्माण पर उठे सवाल,
Next Article खौलते कढ़ाई तेल में गिर कर वृद्ध झुलसा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up