जौनपुर। सूर्य नारायणसिंह मुन्ना पूर्व जिला अध्यक्ष जौनपुर को राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के स्वीकृति से व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह एवं काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी के सहमति से काशी प्रांत उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति पत्र जारी होने के पश्चात इसकी सूचना जब शुभचिंतको को मिली तो लगातार शुभकामनाएं संदेश मुन्ना सिंह को दिए जा रहे हैं।
सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए मैं सभी को दिल से धन्यवाद करता हूं और यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं पार्टी के प्रति पूरे निष्ठा व ईमानदारी के साथ पार्टी के कार्यों और विचारों को जन-जन तक पंहुचाऊंगा और आगामी चुनाव में पार्टी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी।
उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

