कृष्णा कुमार नोनिया
(अखंड राष्ट्र)
जमशेदपुर मे आयोजित DAV स्टेट लेवल प्रतियोगिता ( under discus throw -14 गेम्स) में निरसा क्षेत्र के ग्राम उपचुडिया की देवव्रत मिश्रा की बेटी मिलन पाठक की भांजी कृतिका मिश्रा ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कृतिका DAV मुगमा स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा हैं और उनकी यह उपलब्धि पूरे धनबाद और विशेषकर निरसा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।
इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन DAV जमशेदपुर स्कूल में हुआ, जिसमें झारखण्ड के सभी DAV स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कठिन मुकाबलों के बीच कृतिका ने अपनी मेहनत, लगन और खेल कौशल से सबका दिल जीतते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
इस अद्भुत सफलता पर पूरे उपचुडिया गांव और निरसा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने कृतिका को ढेरों बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*यह उपलब्धि न केवल एक खिलाड़ी की जीत है, बल्कि पूरे समाज को प्रेरणा देने वाली कहानी भी है — कि मेहनत और समर्पण से कोई भी ऊँचाई पाई जा सकती है।

