By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डिजिटल युग में कदम रखते छात्र – स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > डिजिटल युग में कदम रखते छात्र – स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

डिजिटल युग में कदम रखते छात्र – स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Omkar Tripathi
Last updated: May 19, 2025 5:28 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
डिजिटल युग में कदम रखते छात्र – स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
SHARE

जौनपुर, मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर में उत्तर प्रदेश शासन के डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत सोमवार को स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन सौदागर हाल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद, जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. रामसूरत मौर्य ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को तकनीकी संसाधनों से जोड़ने की यह पहल शिक्षा में डिजिटल समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्रों के बीच की डिजिटल खाई को पाटने में सहायता मिलेगी।

मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्या ने राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि, “स्मार्टफोन और टैबलेट छात्रों के लिए केवल उपकरण नहीं, बल्कि उनके भविष्य की चाबी हैं। इनका रचनात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग कर छात्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकते हैं।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. रामसूरत मौर्य ने कहा कि तकनीक तभी सार्थक है जब उसका उपयोग रचनात्मकता, अध्ययन और आत्मविकास के लिए किया जाए। उन्होंने छात्रों से इन उपकरणों का सदुपयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान 204 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टैबलेट का व्यक्तिगत रूप से वितरण किया गया। वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप रही।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अहमद अब्बास खान ने कुशलता से किया।

इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्तागण डॉ. जीवन यादव, डॉ. के.के. सिंह, आर पी सिंह ,डॉ. प्रज्वलित यादव, डॉ. गुलाब यादव,प्रवीण यादव,तकरीम फातिमा, तथा स्मार्टफोन एवं टैबलेट कंट्रोलर संदीप सिंह व बृजेंद्र सिंह राव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

जौनपुर निःशुल्क पाठशाला में मनाई गई महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि 
संचारी रोग से बचाव हेतु पशुपालन विभाग ने किया जागरूक
जौनपुर में कृपाशंकर सिंह ने किया नि:शुल्क चिकित्सा जॉच शिविर का उद्घाटन 
मीरारोड में श्री चतुरेश्वर महादेव मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह
सुजियामऊ में भगवान गणपति का हुआ भव्य पूजन पश्चात धूमधाम से विसर्जन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस टीम पर पिकअप वाहन से टक्कर मारने वाले वांछित अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस टीम पर पिकअप वाहन से टक्कर मारने वाले वांछित अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article शहीद सिपाही दुर्गेश सिंह की शिक्षिका पत्नी के साथ खड़ा हुआ संगठन शहीद सिपाही दुर्गेश सिंह की शिक्षिका पत्नी के साथ खड़ा हुआ संगठन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up