By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डीएम—एसपी ने ली जिला शान्ति समिति की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > डीएम—एसपी ने ली जिला शान्ति समिति की बैठक
उत्तर प्रदेशराज्य

डीएम—एसपी ने ली जिला शान्ति समिति की बैठक

Adminakhandrashtra
Last updated: April 5, 2025 6:55 am
Adminakhandrashtra
12 months ago
Share
डीएम—एसपी ने ली जिला शान्ति समिति की बैठक
SHARE

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई जहां जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर जयंती सहित अन्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि त्यौहारों के दौरान विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई आदि की समस्या नहीं आनी चाहिए। अधीक्षण अभिंयता विद्युत को लटके हुए विद्युत तारों को ठीक कराने, विद्युत आपूर्ति आदि के संबंध में निर्देश दिये।

शोभा यात्रा के दौरान निकलने वाले जुलूस के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि डीजे की आवाज तथा ऊंचाई मानक के अनुरूप होनी चाहिए। शोभायात्रा के दौरान शस्त्र प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 से 6 अप्रैल के मध्य विभिन्न प्रतिष्ठित मंदिरों, राम मंदिरों, भव्य पीठों में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जिसके लिए मन्दिर परिसर और आस—पास में साफ सफाई कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के मन्दिरों में सफाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। शोभायात्रा निकलने वाले सभी मार्गों पर साफ-सफाई के साथ फागिंग कराने के भी निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग के तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद रहेगी। अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयूष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

नि:शुल्क कोचिंग की आवेदन तिथि में बढ़ोतरी
मोदीमय मोहन’ की कार्यशैली के मुरीद हुए धनखड़
कांग्रेस की राह पर चल रही मीरा भायंदर भाजपा
सीडीओ ने दिया आदेश दिव्यांगजनों का चिन्हांकन 31 अगस्त तक किया जाय सम्पन्न
समाज में लगातार बढ़ रहा तनाव और नफरत अत्यंत चिंताजनक– बाबा दुबे
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनता में विश्वास एवं अपराधियों में भय जनता में विश्वास एवं अपराधियों में भय
Next Article दूसरे मंजिल से गिरने से मजदूर की हुई मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up