
धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा स्थित बीसीसीएल रीजनल अस्पताल के सामने भगवती अलंकार ज्वेलर्स में हुई 16–17 लाख रुपये की बड़ी ज्वेलरी चोरी के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को बाघमारा के SDPO पुरुषोत्तम कुमार सिंह स्वयं भगवती अलंकार ज्वेलर्स पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान SDPO ने दुकान के मालिक शिवलाल स्वर्णकार से घटना की पूरी जानकारी ली और चोरी की पूरी वारदात को विस्तार से समझा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।
बताया जाता है कि चोर काफी शातिर तरीके से दुकान में घुसे और करीब 16 से 17 लाख रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की दिशा बदल दी, DVR से सभी वीडियो फुटेज डिलीट कर दिए और कैमरों के तार भी काट दिए, ताकि कोई सबूत न मिल सके।

