By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डॉक्टर्स डे पर हमारा प्रयास फाउंडेशन ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > डॉक्टर्स डे पर हमारा प्रयास फाउंडेशन ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
महाराष्ट्रराज्य

डॉक्टर्स डे पर हमारा प्रयास फाउंडेशन ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Omkar Tripathi
Last updated: July 1, 2025 2:01 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

मुंबई। बांद्रा के उत्तर भारतीय संघ में नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर हमारा प्रयास फाउंडेशन द्वारा एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 

अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने हिस्सा लेकर जटिल रोगों से बचने के उपाय पर प्रकाश डाला, जिसमें डॉ. राहुल सिंह ने फैटी लिवर डिसीज की बढ़ती समस्या पर ध्यान आकर्षित कर इसे एक मूक महामारी बताते हुए कहा कि जीवनशैली, तनाव, खराब खानपान और व्यायाम की कमी फैटी लिवर की समस्या को तेजी से बढ़ा रही है। यह तब तक पता नहीं चलता जब तक स्थिति गंभीर न हो जाए। समय पर जांच और जीवनशैली में बदलाव से इससे बचा जा सकता है। प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. संजय सिंह ने किसी भी बीमारी के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को महत्व देते हुए कहा, कि रोकथाम इलाज से बेहतर है।खासकर कैंसर जैसी बीमारियों में। डॉ. ध्रुव सिंह ने कहा कि घर का खाना खाना ही असली दवा है और जीवन खाने के लिए नहीं है, बल्कि जीने के लिए खाना चाहिए। डॉ. ध्रुव सिंह ने बताया कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बाहर के असंतुलित भोजन की आदतें कई बीमारियों को जन्म दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बाजार के जंक फूड, तले-भुने पदार्थ और फास्ट फूड सिर्फ स्वाद देते हैं, स्वास्थ्य नहीं। जबकि घर का बना ताजा, संतुलित और सादा भोजन शरीर को पोषण देता है और जीवन शक्ति बनाए रखता है। डॉ गिरीश त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं के स्तन कैंसर की बीमारी की समय पर पहचान हो जाए तो इलाज करना आसान हो जाता है। डॉ विकास सिंह (टाटा )की भी खास मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस संदेश का समर्थन करते हुए इसे अपनी दिनचर्या में अपनाने का संकल्प भी लिया। पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए हमारा प्रयास फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जरुरतमंदों की मदद के लिए भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से संस्था के साथ हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम चिकित्सकीय सेवा और जनसंपर्क का एक सफल संयोजन था, तो वहीं इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के फाउंडर प्रेसीडेंट रहे स्वर्गीय देवनारायण सिंह को श्रद्धांजलि देकर हुई। कार्यक्रम में विधायक राजहंस सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह,भाजपा के मुंबई उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, कांग्रेस के मुंबई महासचिव एड अवनीश तीर्थराज सिंह, समाजसेवी रामकुमार पाल, डॉ राजेंद्र सिंह, शिवनारायण सिंह, जैनुद्दीन खान समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के कार्यों से प्रभावित मनीष सिंह के दोस्त उमेश सिंह ने 51,000 का चेक संस्था को कृपाशंकर के हाथों में देते हुए कहा कि भविष्य में भी मेरा सहयोग संस्था को मिलता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक रत्नेश सिंह अध्यक्ष रामबक्स सिंह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश ज्ञान सिंह, रमाशंकर सिंह, महासचिव दिग्विजय सिंह, कोषाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रजनीश सिंह, संगठन सचिव जोखन सिंह, संजय सिंह, अमित सिंह, सलाहकार धर्मराज सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मुकेश सिंह का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष रामबक्स सिंह ने उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की संस्था की मदद के लिए तारीफ की, एवं सभी का आभार व्यक्त किया

श्री बजरंग इंटर कॉलेज में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
अशोक सिंह शिक्षक भारती के जिला अध्यक्ष नियुक्त
नेहरू नगर पुलिस लाइन में आज से होगा जमावड़ा
सनातन बोर्ड के गठन से सुरक्षित होगा बच्चों का भविष्य – देवकी नंदन ठाकुर
शेमारू से रिलीज हुआ संगीत मासूम का सोलो सोंग ब्रेक अप पार्टी 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विश्व वन महोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण
Next Article विकसित भारत के लिए STEM आधारित शिक्षा को नई दिशा देने का समय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up