By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डॉ अजय पाल शर्मा का अपराधियों पर चला हंटर, 22 महीने में 94 एनकाउंटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > डॉ अजय पाल शर्मा का अपराधियों पर चला हंटर, 22 महीने में 94 एनकाउंटर
उत्तर प्रदेशराज्य

डॉ अजय पाल शर्मा का अपराधियों पर चला हंटर, 22 महीने में 94 एनकाउंटर

Adminakhandrashtra
Last updated: December 13, 2024 5:12 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
डॉ अजय पाल शर्मा का अपराधियों पर चला हंटर, 22 महीने में 94 एनकाउंटर
SHARE

–शिव पूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

जौनपुर। अपराध पर तब तक प्रभावी लगाम नहीं लगता, जब तक अपराधियों के मन में कानून को लेकर खौफ न हो। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, जौनपुर के पुलिस अधीक्षक आइपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा अपराधियों के लिए काल साबित हुए हैं। अबतक के अपने 22 महीना 13 दिन के सफल कार्यकाल में जौनपुर जनपद की पुलिस ने उनके मार्गदर्शन में 94 एनकाउंटर किए हैं, जिसमें कुख्यात शातिर बदमाश आनंद सागर यादव, बिहार के बाहुबली सहाबुद्दीन गैंग के लिए काम करने वाले सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी तथा एक लाख के इनामी बदमाश प्रशांत सिंह प्रिंस व गौतस्कर निशार अहमद को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ अजय पाल शर्मा अभी तक 250 से अधिक अपराधियों का एनकाउंटर कर चुके हैं । सहज स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी डॉक्टर अजयपाल शर्मा प्रतिदिन दो घंटे जनता की समस्या सुनते और निवारण करने के साथ धर्म और अध्यात्म में आस्था रखते हैं।
एक फरवरी 2023 को जौनपुर की कमान संभालने वाले डॉक्टर अजय पाल शर्मा का जनपद से अपराध और अपराधियों का सफाया करना मिशन रहा। इसी महीने में पदोन्नति के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक बनने जा रहे हैं ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जाते-जाते वे जनपद में एनकाउंटर का शतक लगाकर जाएंगे। सहारनपुर में ट्रेनी के बाद डॉ अजय पाल शर्मा को जुलाई, 2013 में जनपद मथुरा में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया था। सीओ वृन्दावन और सीओ रिफाइनरी और सीओ सिटी के बाद उन्हें एएसपी बनाया गया। इसी दौरान डॉ अजय पाल शर्मा ने दिल्ली पुलिस के लिये सिर दर्द बने बहुचर्चित उबर रेपकांड का खुलासा करते हुए आरोपी ड्राइवर शिवकुमार को अरेस्ट कर लिया था। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते रेपकांड के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जिस जनपद में उनकी तैनाती होती है ,वहां आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस करने लगता है। उनकी कार्यशैली से अपराधियों के मन में खौफ देखने को मिलता है। किसी एक जनपद में 94 मुठभेड़ करने वाले वे इकलौते आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने डेंटिस्ट की डिग्री ली थी। कहते हैं कि वह मरीजों के दांत का इलाज भले न कर पाए हो परंतु अपराधियों के दांत जरूर खट्टे कर दिए अजय पाल शर्मा आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सहारनपुर में थी। दूसरी पोस्टिंग मथुरा में थी।
अजय पाल शर्मा जब शामली के एसपी थे, तब भी उन्होंने कई एनकाउंटर किए। योगी सरकार में उनके एनकाउंटरों की तारीफ भी हुई। उसके बाद उन्हें नोएडा जैसे शहर का एसएसपी बनाया गया। रामपुर के एसपी पद पर तैनात रहते हुए वे आजम खान पर कार्रवाई के लिए काफी चर्चित हुए। यहां अजय पाल शर्मा ने एक 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था।गाजियाबाद एसपी सिटी रहते हुए डॉ अजय पाल शर्मा ने सबसे बड़े सट्टा माफिया चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा पर कार्रवाई करते हुए उसे जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया था और प्रशासन के साथ मिलकर चतुरा की तकरीबन 350 करोड़ रूपये की काली कमाई की सम्पत्ति को जब्त करवाया। यही उन्होंने एनकाउंटर की शुरुआत करते हुए 50 हजार के इनामी बदमाश फिरोज उर्फ पव्वा को मुठभेड़ में मार गिराया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री डॉ अजय पाल शर्मा को क्राइम कंट्रोल के चलते सम्मानित कर चुके हैं। एनकाउंटर का अपना ही रिकॉर्ड बार-बार तोड़ रहे डॉ अजय पाल शर्मा किस मुकाम पर रुकेंगे कहा नहीं जा सकता।

पुलिस को प्रयागराज से बरामद हुई लापता बहने
वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मची हड़कंप
6 जून को राष्ट्रीय अवकाश की अफवाह खारिज
बोधगया विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्रों के साथ आरपी सिंह ने किया संवाद
संजय सिंह ने की लायंस क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र उपाध्याय का समरस ने किया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र उपाध्याय का समरस ने किया सम्मान
Next Article अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.अशोक दुबे ने राम कथा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.अशोक दुबे ने राम कथा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up