By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डॉ राममनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित हुए श्रीनारायण तिवारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > डॉ राममनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित हुए श्रीनारायण तिवारी
महाराष्ट्रराज्य

डॉ राममनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित हुए श्रीनारायण तिवारी

Adminakhandrashtra
Last updated: January 21, 2025 5:15 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
डॉ राममनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित हुए श्रीनारायण तिवारी
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले निष्पक्ष लोकप्रिय हिन्दी दैनिक यशोभूमि के कार्यकारी संपादक और ईमानदार पत्रकारिता को जीने वाले श्रीनारायण तिवारी को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए डॉ. राममनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान युगप्रवर्तक संस्था द्वारा जोगेश्वरी पूर्व, सेंट मेरी स्कूल के पास बने श्रीराम मंदिर आश्रम हॉल में दिया गया। इस मौके पर श्रीनारायण तिवारी ने कहा कि डाक्टर राममनोहर त्रिपाठी के बताए आदर्शों पर चलना ही मेरा परम लक्ष्य है। स्व.डॉ. रामनोहर त्रिपाठी के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, सहित्यनुरागी पंडित बंशीधर शर्मा ने श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए शॉल, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र दे कर उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से समानित किया। इस अवसर श्रीनारायण तिवारी ने कहा कि डॉ. रामनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह भावुक कर देने वाला पल है। डॉ. राममनोहर त्रिपाठी मेरे लिए पिता तुल्य थे। उनके नाम के सम्मान से जुड़ कर मेरा नाम सफल हो गया। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. राममनोहर त्रिपाठी के सिखाए आदर्शों पर चल कर पत्रकारिता को समृद्ध करता रहूंगा और इसे कलंकित नहीं होने दूंगा। वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि श्रीनारायण तिवारी ने हमेशा लीक से हटकर पत्रकारिता की है। वे बिकाऊ मीडिया के साथ कभी नहीं रहे बल्कि उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जीवनभर निष्कलंक पत्रकारिता की है। दीप प्रज्ज्वलन वरिष्ठ पत्रकार अनुराग राममनोहर त्रिपाठी ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य और समाजसेवी पं. वंशीधर शर्मा ने किया। श्रीनारायण तिवारी का पत्रकारिता सफर
श्रीनारायण तिवारी ने लोकप्रिय दैनिक जनसत्ता और संझा जनसत्ता में मुख्य संवाददाता, लोकमत समाचार और लोकमत तथा लोकमत टाइम्स में विशेष संवाददाता तथा दबंग दुनिया, एब्सलूट इंडिया, पूर्ण विराम और दैनिक जागरुक टाइम्स में भी कार्यकारी संपादक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्हें खबरों में तीखी धार और समाचार पत्र में नए कलेवर के लिए जाना जाता है, जो आज भी दैनिक यशोभूमि समाचार पत्र में दिखाई देता है। इस अवसर पर काव्य संध्या एवं पं. दिनेश चंद्र मिश्र (बैसवारी) द्वारा लिखित पुस्तक अटलविहारी वाजपेयी का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर रमेश बहादुर सिंह , ओ पी तिवारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात शिवम बैसवारी ने सरस्वती वंदना से की। युग प्रवर्तक साहित्य संस्था के अध्यक्ष पंडित दिनेशचंद्र मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, श्री राममंदिर के महंत मधुसूदन समेत बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, कवि , समाज सेवक उपस्थित थे।

प्रकाश स्तंभ की तरह लल्लन तिवारी समाज को कर रहे आलोकित : कृपाशंकर सिंह
प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के तीसरी बार शपथ लेते ही झूम उठा मीरा भायंदर
भाजपा नेता संजय सिंह के पिता शीतला प्रसाद सिंह का निधन
एसएनएमएमसीएच में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण — बीपीएल मरीजों के लिए पुनः शुरू हुई सिटी स्कैन, अल्ट्रासोनोग्राफी व एक्स-रे सुविधा
पंचकूला में परिवार के सात लोगों की आत्महत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उल्हासनगर में 16 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी सुहेलदेव जयंती उल्हासनगर में 16 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी सुहेलदेव जयंती
Next Article बीएमसी के 4000 कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला सातवें वेतन का एरियर बीएमसी के 4000 कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला सातवें वेतन का एरियर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up