मुंबई। आर.आर.एजुकेशनल ट्रस्ट एंड बी. एड. कॉलेज,मुलुंड की सहायक प्रोफेसर श्रीमती शशिकला पटेल को मुंबई विश्व विद्यालय द्वारा डॉक्टरेट (पी.एच.डी) की उपाधि प्रदान किये जाने पर मुलुंड की सामाजिक संगठनों ने सम्मानित किया।यह सम्मान समारोह केशवपाड़ा,मुलुंड (प) में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह के आयोजन में रखा गया।डॉ. शशिकला पटेल ने समावेशी शिक्षा (inclusive education ) विषय पर अपना शोध प्रबंध प्रो.डॉ.प्रशांत काले (गोखले एजुकेशनल रिसर्च सेंटर,परेल) के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बाबूलाल सिंह, बीरेंद्र पाठक (महासचिव उत्तर भारतीय मित्र मंडल ), डॉ. सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड असोसिएशन),डॉ.आर. एम.पाल(महासचिव उत्तर भारतीय संघ मुलुंड),चन्द्रवीर यादव (महासचिव अ. भा. यादव महासभा मुंबई ), कवि,साहित्यकार एवं पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप ‘,हराया हरीश (पूर्व प्रधानाचार्य), एड. शरीफ खान (अध्यक्ष समता हॉकर्स यूनियन),डॉ.अमर बहादुर पटेल (अध्यक्ष निर्मला फाउंडेशन), शिक्षाविद डॉ.रवि राजभर,श्रीमती जयबाला सिंह,राकेश मिश्रा, समाजसेवी विजय यादव,मैथ्यु चेरियन, एन. के. सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने शाल,पुष्पगुच्छ एवं भेंट वस्तु प्रदान कर डॉ.शशिकला पटेल का सम्मान किया।इस अवसर पर बोलते हुए डॉ.शशिकला पटेल ने कहा कि अच्छी एवं समवेशी शिक्षा हेतु वे सदैव कार्य करती रहेंगी।उन्होंने अपने गाइड एवं शोध कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी शिक्षकों, सहयोगियों,संगठनों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

