– विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा: बक्शा पुलिस ने बीते रविवार की रात्रि गस्त के दौरान मई चौराहा से एक अभियुक्त को तमंचा जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात्रि गस्त के दौरान धनियामऊ चौकी इंचार्ज राकेश राय ने लखनीपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास किया शक होने पर दौड़ाकर पकड़ा गया जामा तलाशी के दौरान एक अदद तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद कर सोमवार को चालान न्यायालय भेज दिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रियांशू उर्फ विशाल यादव निवासी मोहम्मद पुर बताया।

