अधिकारियों ने त्यौहार के बाद होगा मामले का निस्तारण
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में ताजियादार शौकत अली का आरोप है की जिस जमीन पर ताजिया बनाया जाता है उस जमीन के कुछ हिस्से पर सलाउद्दीन द्वारा ईट बालू रखकर अतिक्रमण कर लिया गया हैं, जिसकी सूचना रामपुर थाने पर दिया गया दोनों पक्षों को शांति भंग की कार्यवाही भी किया गया जिसके बाद आज रविवार को सुबह 10 बजे ताजिया बनाने वाली जमीन पर किए गए अतिक्रमण न हटाने की सूचना मिलने पर गांव व अगल बगल गांव के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे, जिसकी सूचना जौनपुर के आलाधिकारियों को मिली ताजिया बनाने को लेकर विवाद है आनन-फानन रामपुर थाना अध्यक्ष देवानंद पुलिस टीम के साथ गोपालापुर चौकी इंचार्ज महंगू यादव मौके पहुंचे, और ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटे जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ नेवढ़िया थाना प्रभारी राजा राम द्विवेदी गोपालापुर गांव में पहुंचे, लोगों को मनाने में जुट गए, जिसके बाद जौनपुर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतीस कुमार सिंह, सदर सीओ परमानंद कुशवाहा जी मौके पहुंचे, और दोनों पक्षों को समझा बूझकर मनाया गया कि अभी त्यौहार सामने है किसी तरह से जो जमीन बची हुई है इसी जमीन पर आप लोग ताजिया बनाकर शांतिपूर्ण त्यौहार को मना लिजिए, त्यौहार बीत जाने के बाद जिस जमीन पर ताजिया बनाया जाता है उसी जमीन पर बैठकर गांव वालो के साथ मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा, जिस बात को लेकर मामले को शांत कराया गया, कुछ समय बाद मड़ियाहूं उप जिलाधिकारी सुनील कुमार भारती, एल आई यू इंस्पेक्टर सीमा यादव मौके पर पहुंची ताजिया बनाने की जमीन पर विवाद मामले की जानकारी ली ताजियादार के मुताबिक बताया गया पिछले वर्ष भी ताजिया बनाने को लेकर विवाद हुआ था, दोनों पक्षों की सहमती से सुलहनामा हुआ था, शेषपुर के ग्राम प्रधान राशिद अली गोपालापुर के ग्राम प्रधान,धनंजयपुर के ग्राम प्रधान, समेत गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

