चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम मन्दिर के बगल में स्थित तालाब में रविवार की सुबह एक विक्षिप्त युवक की डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी होते ही लोगों की भारी भीड़ तालाब में उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार शीतला चौकियां क्षेत्र के रामपुर जमीन हिसामपुर निवासी किशन लाल हरिजन का पुत्र मृतक साहिल हरिजन 19 वर्ष जिसकी मानसिक स्थिति काफी दिनों से खराब थी, रविवार की सुबह तालाब में लगे सुरक्षा रेलिग अन्दर गहरे पानी नहाने चला जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
युवक की डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिसकर्मियों ने परिजनों को सूचित कर गोताखोर की मदद से डूबे युवक लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

