बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्वयंभू सारनाथ महादेव मंदिर परिसर पर रविवार को रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी क्लब के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग कार्यक्रम में शामिल होकर तीज महोत्सव मानसून का उत्सव कार्यक्रम मनाया गया।बारिश के बीच कार्यक्रम मनाया गया। महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।तीज महोत्सव मानसून के आगमन का एक वार्षिक हिंदू त्योहार है, जो मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करती हैं। यह देवी पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का प्रतीक है। जो प्रेम और भक्ति का उत्सव भी है। इस दौरान महिलाएं हरी चूड़ियां पहनती हैं। मेहंदी लगाती हैं।झूला झूलती हैं और गीत गाती हैं। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।रोटरी क्लब के अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी,माह चेयरमैन कार्यक्रम संयोजक के के मिश्र,कार्यक्रम संयोजक दुर्गेश तिवारी, सचिव डॉ बृजेश कन्नौजिया,मंदिर संरक्षिक पुजारिन माला शुक्ला, प्रधान पुत्र बृजेश यादव कल्लू, अजीत गोंड सहित क्लब के अन्य सहयोगी पदाधिकारी क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

