प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर— जनपद खीरी अंतर्गत आने वाली तिकोनिया (बेलापरसुआ) से चलकर हरिद्वार (उत्तराखंड) जाने वाली रोडवेज बस (सीतापुर डीपो) हरिद्वार जा रही थी निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास एक अज्ञात युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। बस चालक यह देख मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया तत्काल मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रभारी महेश चंद और पुलिस बल ने बस को कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह युवक चौराहे तरफ आ रहा था जिसे अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी युवक की पहचान लवकुश उम्र 25 वर्ष टपरी निवासी के रूप मे हुई ।पुलिस ने परिवारी जनो को सूचित किया जिससे परिवार में कोहराम मच गया और तत्काल मौके पर पहुंचकर काफी हंगामा काटा वही पुलिस ने सभी को शांत कराया।परिजनो का कहना था कि मेरा बेटा लवकुश निघासन काम से आया था और सायद वापस घर जा रहा होगा। परिजनों का कहना है कि रोडवेज बस वाले अनियंत्रित होकर बस चलाते है इन पर कार्यवाही होनी चाहिये। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है कार्यवाही की जा रही है।

