By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: तेतुलमारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, दुकान मालिक की मौत, एक घायल — जनता साइकिल व गैस दुकान जलकर राख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > तेतुलमारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, दुकान मालिक की मौत, एक घायल — जनता साइकिल व गैस दुकान जलकर राख
ताज़ा ख़बरें

तेतुलमारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, दुकान मालिक की मौत, एक घायल — जनता साइकिल व गैस दुकान जलकर राख

Krishna kumar Noniya
Last updated: October 5, 2025 11:02 pm
Krishna kumar Noniya
6 months ago
Share
SHARE

कतरास/धनबाद। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सिजुआ-राजगंज मुख्य सड़क स्थित पाण्डेयडीह में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब जनता साइकिल एवं गैस दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने से सामने खड़ी दो बाइके भी चपेट मे आ गईं। इस हादसे में दुकान मालिक खेदन सोनार गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत धनबाद के एनएमसीएच अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लपटें इतनी तेज़ थीं कि आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में छोटे गैस सिलेंडरों में गैस भरने का काम किया जा रहा था,

छोटे गैस सिलेंडर
इसी दौरान एक सिलेंडर फट गया

इसी दौरान एक सिलेंडर फट गया और आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में सिलेंडर ब्लास्ट ही आग लगने का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट होगा।

घटना के बाद पाण्डेयडीह मुख्य सड़क पर भारी जाम लग गया। प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए ट्रैफिक डायवर्ट कर व्यवस्था बहाल की।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि वे कुछ देर और करते, तो आग आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक फैल सकती थी।

तेतुलमारी की यह घटना एक बार फिर सुरक्षा मानकों और गैस रिफिलिंग पर निगरानी की जरूरत को उजागर करती है।

नवकुम्भ का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सड़क दुघर्टना में थाना प्रभारी के भाई की पत्नी की मौत भाई की हालत नाजुक।
अनजान नंबर से फ़ोन आये तो हो जाये अलर्ट – डॉ दिग्विजय सिंह
संघर्षों से डटकर मुकाबला करने वाला ही असली विजेता – लल्लन तिवारी
उत्तर पश्चिम जिला माइनॉरिटी डिपार्मेंट कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
ByKrishna kumar Noniya
Follow:
(अखंड राष्ट्र) ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड कृष्णा कुमार नोनिया
Previous Article बड़ा ही हैरत-अंगेज है….!
Next Article भरत मिलाप की तैयारी जोरों पर, पुलिस और मेला महासमिति की बैठक में हुए कई अहम निर्णय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up