By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: दस्तावेज़ की कॉपी मांगने पर, युवक को बनाया बंदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > दस्तावेज़ की कॉपी मांगने पर, युवक को बनाया बंदी
उत्तर प्रदेशराज्य

दस्तावेज़ की कॉपी मांगने पर, युवक को बनाया बंदी

Omkar Tripathi
Last updated: July 31, 2025 11:40 pm
Omkar Tripathi
6 months ago
Share
SHARE

जौनपुर।कलेक्ट्रेट परिसर जैसी न्यायिक गरिमा वाले स्थान पर एक शर्मनाक घटना ने पूरे प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। दस्तावेज़ मांगने गए जौनपुर रेस्क्यू टीम के संस्थापक व समाजसेवी संदीप को राजस्व विभाग के एक कक्ष में कथित तौर पर ताला लगाकर बंद कर दिया गया। यह घटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित राजस्व विभाग कार्यालय की है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आम जनता में रोष और प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, समाजसेवी संदीप अपनी निजी भूमि से संबंधित अभिलेख की नकल लेने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व विभाग पहुंचे थे। आरोप है कि वहाँ मौजूद कर्मचारियों ने पहले उन्हें टालमटोल किया, फिर कथित रूप से जबरन कार्यालय के अंदर बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। यह पूरा घटनाक्रम न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि आम नागरिकों की गरिमा और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय नागरिकों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार, ढिलाई और अभद्र व्यवहार की शिकायतें आम रही हैं, लेकिन इस बार मामला मर्यादा और संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बन गया। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित और जनता की प्रमुख माँगें:

घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों की पहचान की जाए।

जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज हो।

कचहरी परिसर में नागरिकों की सुरक्षा, गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए।

अभिलेख व्यवस्था को पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से जोड़ा जाए।

एडीएम की सफाई

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय कुमार विष्ठ ने बताया कि यह घटना 30 जुलाई की है। उस दिन विभाग में एक रिटायर कर्मचारी की विदाई पार्टी थी, जिसमें शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच सभी कर्मचारी शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान फरियादी अभिलेख लेने पहुंचा।

एडीएम के अनुसार, कर्मचारियों ने फरियादी से अगली सुबह आने का अनुरोध किया, लेकिन वह बिना अभिलेख लिए जाने को तैयार नहीं हुआ। इसी बीच विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उसे कक्ष में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

अधिकारियों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तत्काल उसे मुक्त कराया गया।

एडीएम ने यह भी कहा कि अभिलेख काफी पुराना है, जिसकी खोज काफी समय से चल रही है। हालांकि उन्होंने माना कि इस घटना में लापरवाही हुई है और इसकी जांच कराई जा रही है।

चेतावनी: कार्रवाई नहीं हुई तो होगा विरोध

समाजसेवी और स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस मामले में शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं करता, तो वे न्यायालय की शरण लेंगे या धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे

प्लास्टिक बंदी के के नाम पर मनपा अधिकारी की दादागिरी, दुकान से उठा ले गए फ्रिज और कंप्यूटर
धर्म परिवर्तन कराने वाले पांच को किया गिरफ्तार
स्वस्थ और निरोगित रहने के लिए करें योग: सीमा सिंह
कराटे चैंपियन अवार्ड में मुंबई के 17 बच्चों ने जीता गोल्ड मेडल
जौनपुर के युवक से सुल्तानपुर में बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article *जौनपुर: डीएम, एसपी ने एडीजे प्रथम व सीडीओ संग किया जिला जेल का निरीक्षण*
Next Article *कलम के आन्दोलनकारी प्रेमचन्द*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up