एटा /कासगंज जनपद के नगला ढक गांव में एक हृदय विदारक घटना घटी जिसमें एक महिला के पति ने अपनी पत्नी को महज इसलिये मारपीट कर दी कि उसकी बनाई गयी सब्जी में नमक ज्यादा हो गया था जिसे लेकर आपस में हुये विवाद में पति ने अपनी पत्नी को इतनी ब्रह्म से पिता और गुस्से में आकर उसे छत से नीचे फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई, मृतिका 5 माह की गर्भवती भी थी। घटना क्रम के अनुसार
कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला ढक गांव में घरेलू विवाद ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। महज दाल में नमक ज्यादा पड़ने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान महिला घर की छत से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने महिला ब्रजबाला (25 वर्ष) को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान ब्रजबाला की मौत हो गई।
मृतिका ब्रजबाला की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतिका के भाई का कहना है कि बहनोई के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध ब्रजबाला करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़े होते रहते थे।
पीड़ित परिजनों का यह भी कहना है कि ब्रजबाला 5 माह की गर्भवती थी। बावजूद इसके, पति की क्रूरता थमने का नाम नहीं ले रही थी। अब सवाल यह है कि क्या एक महिला की जान इतनी सस्ती है कि एक मामूली घरेलू झगड़े में उसे अपनी जान गंवानी पड़े?
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया की घटना के बाद आरोपी पति रामू गांव से फरार हो गया है जो देर रात गांव के बाहर एक मकान में छुप गया था जहां से ग्रामीणों ने उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है उक्त घटना ने सभी को सोने पर मजबूर कर दिया है कि क्या किसी एक महिला की जान की कीमत सिर्फ आधा चुटकी नमक भी हो सकती है
दाल में ज्यादा नमक पड़ा, पति ने पीटा—छत से गिरी गर्भवती पत्नी की इलाज के दौरान मौत
Leave a Comment

