By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: दिल्ली रेड फोर्ट के पास कार बम विस्फोट: 13 की मौत, दहशत में राजधानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > दिल्ली रेड फोर्ट के पास कार बम विस्फोट: 13 की मौत, दहशत में राजधानी
देशराज्य

दिल्ली रेड फोर्ट के पास कार बम विस्फोट: 13 की मौत, दहशत में राजधानी

Omkar Tripathi
Last updated: November 10, 2025 10:48 pm
Omkar Tripathi
3 months ago
Share
SHARE

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 पर सोमवार शाम करीब 6:55 बजे एक तेज रफ्तार कार में जबरदस्त धमाका हो गया। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास की कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं और सड़कें तहस-नहस हो गईं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक घायल हैं। लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में इलाजरत मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा नंबर वाली मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में 2-3 संदिग्ध सवार थे, जो धीमी गति से चल रही थी। खुफिया सूत्रों ने इसे आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से किया गया आतंकी हमला बताया है। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लोग भागने लगे और आग की लपटें आसमान छूने लगीं। कोई गड्ढा न मिलने से सीएनजी सिलेंडर फटने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन फोरेंसिक टीमें नमूने जांच रही हैं।

घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। 20 से अधिक फायर टेंडरों ने आग बुझाई, जबकि एनएसजी की बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड और स्पेशल सेल मौके पर पहुंची। गृह मंत्री अमित शाह ने साइट का दौरा किया और कहा, “सभी पहलुओं की जांच हो रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त कर मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी।

इस हमले से ठीक पहले हरियाणा के फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था, जो कश्मीर से जुड़े आतंकी मॉड्यूल से संबंधित था। दिल्ली के अलावा मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार, कोलकाता और अयोध्या में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले यह घटना चिंता बढ़ा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगारे जा रहे हैं, जबकि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिसके जम्मू-कश्मीर से लिंक होने की आशंका है। विपक्षी नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से पारदर्शी जांच की मांग की। यह 2005 के सरोजिनी नगर बम धमाकों के बाद दिल्ली में सबसे बड़ा हमला है। जांच जारी है, लेकिन राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मानव धर्माचरण समिति ने किया आचार्य पवन त्रिपाठी का अभिनंदन
जौनपुर में रपटा पुल समा गया नदी में दर्जनों गांव का संपर्क मार्ग टूटा
2100 दीपों से रोशन हुआ वरुणा नदी का शास्त्री घाट
सांताक्रुज में महापौर पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों का सम्मान
जौनपुर में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार तीन को रौंदा एक मासूम की मौत,दो गंभीर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article हिंदी भाषी फाउंडेशन का जोनपुर में नि:शुल्क नेत्र शिविर: 750 से अधिक मरीजों का इलाज
Next Article श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिन हुआ सकुशल संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up