मुंबई। श्री लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट पवई द्वारा संचालित मुंबई पब्लिक हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स में स्वर्गीय दुर्गविजय सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर बालिका गुणगौरव का कार्यक्रम आयोजित किया गया |
सर्वप्रथम स्वर्गीय दुर्गविजय सिंह के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया , उनके परिवार के विवेक सिंह, प्राची ए सिंह,और नीलू ए सिंह, ने पुष्पांजलि अर्पित किया | कार्यक्रम में संस्था सचिव एल बी सिंह ,उपसचिव विवेक सिंह, संस्था सदस्या श्रीमती प्राची ए सिंह, श्रीमती नीलू ए सिंह ने स्व दुर्गविजय सिंह के जीवन प्रसंग उनके सामाजिक कार्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम में मुलुंड,भांडुप,पवई,विक्रोली तथा घाटकोपर स्थित विद्यालयों की कुल 21, एस एस सी परीक्षा मार्च 2024 में प्रथम क्रमांक प्राप्त बालिकाओं को संस्था की तरफ से ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र,नगद धनराशी तथा तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया |
समारोह अध्यक्ष विवेक सिंह ने प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले द्वारा किये गये योगदान को याद किया | कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों – हाकिम सिंह ,रमेश सिंह ,आर बी प्रजापति तथा शिक्षको , शिक्षककेत्तर कर्मचारियों ने योगदान दिया | कार्यक्रम की प्रस्तावना तथा अतिथियों का परिचय का कार्य श्री हाकिम सिंह ने किया | सहायक शिक्षक सुजेश आर सिंह ने स्वर्गीय दुर्गविजय सिंह के जीवन परिचय का वाचन किया | कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षिका पूजा मौर्या ने किया तथा प्रधानाध्यापक आर बी प्रजापति ने आभार व्यक्त किया|
दुर्गविजय सिंह की पुण्यतिथि पर बालिकाओं को किया गया सम्मानित
Leave a Comment

