कोर्ट ने तिकोनिया पुलिस को FIR दर्ज करने का दिया आदेश
ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर–जनपद खीरी के तिकोनिया कोतवाली के अंतर्गत आने वाले एक गांव में बना देवी मन्दिर के महंत बृजेश गिरी पर उन्हीं की एक शिष्या ने महंत के द्वारा रेप करने का आरोप लगाया था।लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय ने तिकोनिया कोतवाली पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया।पीडिता ने आरोप लगाया है कि महंत बृजेश गिरी (नागा बाबा)ने अमृत रस मे कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुश्कर्म किया और वीडियो बनाया जिसे वाइरल करने की धमकी दी दुश्कर्म का विरोध किया तो पति को जान से मरवा देने को कहा। महंत डरा धमकाकर उसे आश्रम में रखता और रात मे दुश्कर्म करता था।मौका पाकर पीडिता ने आप बीती का शिकायत पत्र कोतवाली में दी कार्यवाही न होने पर न्यायालय पहुंची और न्याधीश ने तिकोनिया कोतवाली पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहाने बताया कि न्यायालय का आदेश पुलिस को मिल गया है।और मामले की कार्यवाही जल्द ही की जायेगी।

