By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: देवानंद रजक ने संभाली बरसठी थाने की कमान, अपराध पर लगेगी नकेल – जनता से किया सहयोग का आह्वान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > देवानंद रजक ने संभाली बरसठी थाने की कमान, अपराध पर लगेगी नकेल – जनता से किया सहयोग का आह्वान
उत्तर प्रदेशराज्य

देवानंद रजक ने संभाली बरसठी थाने की कमान, अपराध पर लगेगी नकेल – जनता से किया सहयोग का आह्वान

Salman Raza
Last updated: October 8, 2025 3:33 pm
Salman Raza
4 months ago
Share
SHARE

याकूब अली (अखंड राष्ट्र)

बरसठी (जौनपुर) बरसठी थाना क्षेत्र में नवागत थाना प्रभारी देवानंद रजक ने पदभार ग्रहण करते ही अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। वे इससे पहले रामपुर थाना में प्रभारी रहे हैं और अपने तेजतर्रार कार्यशैली, निष्पक्ष जांच और जनता से बेहतर संवाद के लिए जाने जाते हैं।

थाना प्रभारी देवानंद रजक ने कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि “थाने का दरवाजा हर जरूरतमंद, पीड़ित और आम नागरिक के लिए सदैव खुला रहेगा। अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी, जबकि ईमानदार और कानून का पालन करने वाले नागरिकों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।”

उन्होंने बताया कि बरसठी क्षेत्र में शांति, सौहार्द और पुलिस-जन सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर बीट पुलिसिंग, महिलाओं की सुरक्षा, मिशन शक्ति और एंटी ड्रग्स अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

देवानंद रजक ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या सामाजिक कुरीति की सूचना निडर होकर पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि “समाज तभी सुरक्षित रहेगा जब जनता और पुलिस एक साथ खड़ी होगी।”

पूर्व में कई थानों पर उत्कृष्ट कार्य कर चुके रजक ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही।


मुख्य बिंदु:

अपराध और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

जनता के सहयोग से बेहतर कानून व्यवस्था का संकल्प

महिलाओं की सुरक्षा और मिशन शक्ति को प्राथमिकता

पारदर्शी व जवाबदेह पुलिसिंग का भरोसा

स्वतंत्रता दिवस पर 
सल्तनत बहादुर महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करके, किया नाम रोशन
श्री एलआर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज में लगा स्मार्ट बायोमेट्रिक बैरिकेट्स
भाजपा नेता अखिलेश सिंह के जन्मदिन पर दिखा शक्ति प्रदर्शन
यात्रा को दूसरे दिन हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी निकाली गई दर्शनार्थ झांकी
Next Article जोगता त्रासदी: पति-पत्नी और मासूम बेटी की रहस्यमयी मौत से गमगीन हुआ पूरा इलाका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up