By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: देश की शेरदिल बेटी का अपमान कर भाजपा ने दिखाई अपनी असली सोच” – आरिफ खान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > देश की शेरदिल बेटी का अपमान कर भाजपा ने दिखाई अपनी असली सोच” – आरिफ खान
उत्तर प्रदेशराज्य

देश की शेरदिल बेटी का अपमान कर भाजपा ने दिखाई अपनी असली सोच” – आरिफ खान

Omkar Tripathi
Last updated: May 15, 2025 6:51 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
देश की शेरदिल बेटी का अपमान कर भाजपा ने दिखाई अपनी असली सोच" – आरिफ खान
SHARE

जौनपुर। भारतीय सेना की वीर बेटी, कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर भाजपा ने न केवल भारतीय सेना, बल्कि देश की नारी शक्ति और अस्मिता का भी घोर अपमान किया है। यह बात कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निकाले गए विरोध मार्च के दौरान शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कही। उन्होंने भाजपा मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को “देशद्रोह की श्रेणी” में बताया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

आरिफ खान ने कहा, “जिस बेटी ने सेना में रहकर देश की सेवा की, उसे आतंकवादी की बहन कहना भाजपा की मानसिक दिवालियापन और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा का इतिहास रहा है बलात्कारियों को संरक्षण देने का – चाहे वह ब्रजभूषण शरण सिंह हों या प्रज्वल रवन्ना।”

उन्होंने कहा कि विजय शाह की टिप्पणी से देश की सुरक्षा और सेना का मनोबल प्रभावित हुआ है। “यह बयान सिर्फ एक महिला पर नहीं, बल्कि पूरे भारतीय फौज और राष्ट्र की गरिमा पर हमला है,” उन्होंने कहा।

इस विरोध मार्च में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह डब्बू ने भी भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, “भाजपा सत्ता के नशे में लोकतंत्र और महिला सम्मान दोनों को कुचलने पर आमादा है। पर जनता सब देख रही है और समय आने पर करारा जवाब देगी।”

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से देवराज पांडेय, अरुण शुक्ला, उस्मान अली, राजीव निषाद, शोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, विजय प्रकाश वर्मा, सुनील यादव, शहनवाज मंजूर, शशांक शेखर तिवारी एडवोकेट, ज़ैद सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह लड़ाई केवल कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान की नहीं, बल्कि देश की हर बेटी और जवान की प्रतिष्ठा की है। कांग्रेस तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक विजय शाह को उनके घृणित बयान के लिए सज़ा नहीं मिल जाती।”

विद्यालय मर्ज की सूचना पर अभिवावकों ने जताया विरोध
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामालाइफ लाइन हॉस्पिटल के चिकित्सक पर लगाये आरोप
बदलापुर वीरों की धरती है:कृपाशंकर सिंह
वेब की दुनिया में मजबूती से खड़ी है हिन्दी पत्रकारिता: डॉ. धनन्जय
ऑपरेशन सिदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का सच सामने आया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ग्राम पंचायत अधिकारी संघ करंजाकला का चुनाव सम्पन्न ग्राम पंचायत अधिकारी संघ करंजाकला का चुनाव सम्पन्न
Next Article मनबढ़ ने युवक को जमकर पीटकर किया घायल, केराकत, मनबढ़ ने युवक को जमकर पीटकर किया घायल, केराकत,
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up