By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: देश की सभी जेलों के प्रमुखों का आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > देश की सभी जेलों के प्रमुखों का आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
ताज़ा ख़बरें

देश की सभी जेलों के प्रमुखों का आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

Akhand Rashtra
Last updated: September 13, 2023 1:23 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
देश की सभी जेलों के प्रमुखों का आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
SHARE

विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11 और 12 सितंबर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जेलों के प्रमुखों के 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन “अमृत काल में कारागृह एवं सुधारात्मक सेवाएं” का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन आंध्र प्रदेश कारागार विभाग एवं ब्यूरो ऑफ़ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरडी) द्वारा किया गया।सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर माननीय तनेती वनिता गृहमंत्री आंध्र प्रदेश, श्री बालाजी श्रीवास्तव आईपीएस, डीजी, बीपीआरडी, हरीश गुप्ता, आईपीएस, डीजी कारागार प्रशासनिक विभाग,आंध्र प्रदेश एवं विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सम्मेलन रवि जोसेफ लोकु आईपीएस,आईजी, बीपीआरडी द्वारा संचालित किया गया।
इस दो दिनीय कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न थीमों पर चर्चा की गई, जैसे – कैदियों की नशामुक्ति, जेलों में बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य, सुधारात्मक प्रशासन में टेक्नोलॉजी, कारागारों में ओवरक्राउडिंग और कैद के विकल्प, जेल में महिलाएँ और बच्चे- विशेष महिला जेल-: खूबियाँ और चुनौतियाँ। साथ ही समस्त प्रदेशों को ग्रुप में विभाजित कर अन्य शीर्षकों पर चर्चा हुई जैसे – जेल में उदार विचारधारा वाले धार्मिक प्रचारकों के दौरे का प्रभाव, गरीब कैदियों को समर्थन : जुर्माना न भरना, सुधरे हुए कैदियों की लघु फिल्में। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की चार सदस्य टीम में श्री एस एन साबत, पुलिस महानिदेशक कारागार, वरिष्ठ अधीक्षक पी एन पांडेय, जेलर आदित्य कुमार, और डिप्टी जेलर रित्विक प्रियदर्शी शामिल रहे। सम्मेलन के दूसरे दिन, एस एन साबत की अध्यक्षता में कारागारों में ओवरक्राउडिंग और कैद के विकल्प सहित कारागार स्टाफ रोटेशन और जेलों में हाइब्रिड सुरक्षा पर चर्चा हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मिजोरम, और त्रिपुरा के अधिकारीयों ने भाग लिया। पी एन पांडे ने मॉडल प्रिजन एंड करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन एक्ट 2023 के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया।

देश की सभी जेलों के प्रमुखों का आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न


साथ ही सम्मेलन में कारागार निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन भी हुआ जिसमें विभिन्न प्रदेशों की कारागारों से पूर्णतया कारागारों में बनाए हुए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शनी हेतु रखा गया।
सम्मेलन के दूसरे दिन सायंकाल में समापन समारोह में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने समापन समारोह को संबोधित किया।

एक अनार…….!
जाने क्यों…….?
रेलवे का नया फरमान:
भागवत सुनने मात्र से पाप सूखे वन की भाँति जलकर नष्ट हो जाते है – डॉ. शास्त्री
पूर्व प्रधान हत्याकांड मामले में दो पुलिस कर्मी निलंबित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article समरस फाउंडेशन ने किया सूर्य नारायण तिवारी का सम्मान समरस फाउंडेशन ने किया सूर्य नारायण तिवारी का सम्मान
Next Article उद्योगपति चित्रसेन सिंह ने किया संजय पांडे का सम्मान उद्योगपति चित्रसेन सिंह ने किया संजय पांडे का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up