संरक्षक सभासद राहुल गुप्ता ने कांवड़ियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
सिंगाही— कस्बे के भेडौरा वार्ड नम्बर दो मे बना शिव मन्दिर से गति वर्ष की भांति संरक्षक सभासद राहुल गुप्ता व संचालक प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा द्वितीय डाक कावड़ यात्रा भेडौरा से नैमिषारण्य तीर्थ तक फिर सिद्ध बाबा मन्दिर सिंगहा मे जलाभिषेक करने के हेतु मार्ग दर्शक प्रमोद दिवाकर, महेश कश्यप के साथ जल लेने के पहले । शिव मन्दिर मे वेदमंत्र उच्चारण करते हुए आचार्य पं० उत्तम कुमार मिश्र ने सभी कवाडियो का पूजन कराकर तिलक वंदन कर नगर भ्रमण करते हुए रवाना किया जिसमे नगर के अनेक सम्भ्रान्त व्यक्ति और पुरूष, महिलाओ ने अपना आशीर्वाद देकर सभी डाक कांवाडियो को विदा किया इसमे पूर्व सभासद इतवारी शाक्य,मनीराम कश्यप, विमल जायसवाल, रामनिवास कश्यप, विनोद सिंह,रंजीत, अमित गुप्ता, पंकज पाण्डेय,शेखर,रितेश,रामनिवास गुप्ता आदि के साथ अनेक कावडिय़ां,शिव भक्त उपस्थित रहे।

