धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के *झरिया लोदना क्षेत्र* में बुधवार (10 सितंबर) की शाम बड़ा हादसा हो गया। बीसीसीएल के एक जर्जर भवन की छत गिरने से *तीन बच्चों की मौत हो गई* जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बारिश से बचने गए थे बच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब *6 बजे अचानक तेज बारिश* शुरू हो गई। उस वक्त कुछ बच्चे बीसीसीएल के परित्यक्त क्वार्टर के पास खेल रहे थे। बारिश से बचने के लिए वे भवन के अंदर चले गए। तभी अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई और सभी लोग मलबे के नीचे दब गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और सूचना पर पहुंची टीम ने *जेसीबी मशीन* की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक *सुषमा कुमारी, चिराग और गोपाल* की मौत हो चुकी थी। बाकी चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर पहुंचीं विधायक
हादसे की खबर मिलते ही झरिया की विधायक *रागिनी सिंह* अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। विधायक ने कहा –
“यह बेहद दर्दनाक हादसा है। घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी, इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है।”
लंबे समय से खतरा बने हैं जर्जर भवन
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोदना और आसपास के कई इलाकों में बीसीसीएल के पुराने क्वार्टर जर्जर हालत में पड़े हैं। बरसात के मौसम में इनमें कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बीसीसीएल से इन भवनों को जल्द हटाने की मांग की है।
धनबाद में बड़ा हादसा: जर्जर बिल्डिंग की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत, 4 गंभीर
(अखंड राष्ट्र)
ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड
कृष्णा कुमार नोनिया
Leave a Comment

