धनबाद: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गों को गोली लग गई। दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सूत्रों के अनुसार, घायल अपराधियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
अपडेट जारी है

