विवेक कुमार उपाध्याय (अखंड राष्ट्र)
बक्शा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ के पास हाइवे पर शुक्रवार दोपहर एक ही लेन पर चल रही कार एवं सामने से आ रही ट्रक की जोरदार टक्कर से कार सवार महिला चिकित्सक एवं चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। हाइवे निर्माण कम्पनी द्वारा धनियामऊ के पास क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा था ऐसे में निर्माण करने वाले ठीकेदारों ने आवागमन को एक ही लेन पर कर दिया था। वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही कार सामने से ही आ रही ट्रक से जा टकराई जिससे कार में सवार वाराणसी निवासी 35 वर्षीय डॉ. नेहा गुप्ता पत्नी संजय पाल व 50 वर्षीय चालक रामदुलार पाल पुत्र लल्लन पाल घायल हो गए। सूचना पर पहुँची धनियामऊ चौकी पुलिस ने घायलों को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भिजवाते हुए आवागमन सुचारू करवाया

