जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के धर्मापुर विकास अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कृष्णमोहन यादव के निर्देशन में ब्लॉक क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा मंगलवार को निकाली गई।
यात्रा में सबसे अहम भूमिका गौरव शिक्षा संस्थान के बच्चों द्वारा निभाते हुए देश के शहीदों के नाम से कई आकर्षक झांकी इस तिरंगा यात्रा में निकाली गई। युवाओं की टोली सबसे आगे घोड़े पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए चल रही थी। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाल कर क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। तिरंगा यात्रा हमारी आन बान और शान है।
यह देश की संप्रभुता एकता और अखंडता की आदर्श मिसाल है। तिरंगा यात्रा ब्लॉक कैंपस में पहुंचकर शहीद स्तंभ पर सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर ब्लाक के सभी सचिव, ग्राम प्रधान धर्मापुर जयहिंद यादव, गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर के प्रबंधक लालजी यादव, रंगबहादुर यादव, शिवधनी यादव, मुमताज अहमद, महेंद्र कुमार यादव संजय कुमार यादव, रेनू, उषा यादव, श्रद्धा यादव, नीलम राय अनीता पांडेय, रूपाली यादव, अंकिता सिंह आदि रहे। रैली का संचालन गौरव शिक्षा संस्थान के डायरेक्टर इंजीनियर गौरव यादव ने किया। यात्रा में
आए हुए अतिथियों का आभार नितिन घोष ने किया।

