नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर धान की बीजोत्पादन तकनीक से संबंधित पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण के चौथे दिन गुरुवार को किसानों धान की फसल में पोषक तत्व की आवश्यकता बताई गई। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ.सुरेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि आज किसान वैज्ञानिक खेती की तरफ जा रहा है। ऐसे में किसानों को वैज्ञानिक खेती की तरफ अग्रसर होना होगा। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. रत्नाकर पांडेय ने किसानों को धान की सीधी बुआई करने की सलाह देते हुए उसके लाभ के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे कम लागत में आय भी बढ़ाने का कार्य होता है।उन्हें धान के बीज उत्पादन तकनीक, बीज की गुणवत्ता तथा बीज की उत्पादकता की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने से होने वाले लाभ के प्रति सजग किया। गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने पोषण संबंधित जानकारी दी। उन्होंने धान पोषण में उपयोगिता बताई।

