श्रीकृष्ण लीलाओं की झांकियां देखकर दर्शक हुए भाव विभोर
प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर– जनपद खीरी के मैलानी थाना परिसर मे भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष मे आचार्यो द्वारा वैदमंत्र उच्चारण करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने कार्यक्रम मे आये कलाकारों और अतिथि बन्धुओं का तितक चंदन करते हुए स्वागत किया फिर श्माम दीवाना द्वारा सुन्दर सुन्दर भजन,गीत, सुनकर और कृष्ण लीलाओं की झाकियों को देखकर श्रोता गण भाव विभोर हो उठे। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौर्या की देखरेख मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में आये अतिथि,पत्रकार मित्रों,एव जनता जनार्दन का स्वागत सम्मान किया गया साथ ही सहायक पुलिस स्टाफ ने भण्डारा प्रसाद भी वितरण कराया जिसमे उप निरिक्षक योगेंद्र कुमार, उप निरिक्षक तेज बहादुर सिंह,आदि सहित समस्त स्टाफ व अन्य गण मान्य नागरिकों मे राजेश शर्मा, मुल्लन मिश्रा, भाजपा नेता सरस्वती घुरिया, पूजा यादव,समाज सेवी भवानी शंकर महेश्वरी, कीर्ति महेश्वरी, गुरमीत कौर,सतीश गुप्ता, अनिल गुप्ता, आदि सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

