उ०प्र० के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कस्बे के सम्भ्रांत लोगों ने की शिष्टाचार भेट
*ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला (अखंड राष्ट्र)*
लखीमपुर– जनपद खीरी के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा की समास्याओं को देखते हुए नगर के जनप्रतिनिधियों और समाजिक कार्यकर्ताओ ने 29/7/2025 को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से पुष्प गुच्छ देकर शिष्टाचार भेट की इन प्रतिनिधि मंडल मे पूर्व सभासद जोगेंद्र शाक्य,सुनील बत्रा, ग्राम प्रधान अमित सिंह,पंकज पनेरू शामिल है। मुलाकात के दौरान कस्बे से जुडे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।जिसमे सिंगाही क्षेत्र की बिजली,सडक,जल निकासी,स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार से जुडी समास्याओं की ओर मुख्यमंत्री का थ्यान आकृष्ट किया गया। जिसमे और जिसमे उन्होंने शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। उपमुख्यमंत्री ने नगर की समास्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के हर वादे पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।साथ ही बताया कि आदर्श नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

