By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नवरात्र में मां कात्यायनी के स्वरूप का किया दर्शन-पूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > नवरात्र में मां कात्यायनी के स्वरूप का किया दर्शन-पूजन
उत्तर प्रदेशराज्य

नवरात्र में मां कात्यायनी के स्वरूप का किया दर्शन-पूजन

Adminakhandrashtra
Last updated: April 5, 2025 7:31 am
Adminakhandrashtra
12 months ago
Share
नवरात्र में मां कात्यायनी के स्वरूप का किया दर्शन-पूजन
SHARE

जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में बृहस्पतिवार को बासंतिक नवरात्रि के छठवें दिन भक्तों ने नवदुर्गा के कात्यायनी देवी के दिव्य और भव्य स्वरुप का अर्चन करते हुये पूजन किया। नवरात्रि व्रत पूजन करने वाले भक्तों में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ उपासना करने के बाद छठें दिन साधक के मन आज्ञा चक्र में स्थित हो जाता है। उसमें अनन्त शक्तियों का संचार होता है। वह अब माता का दिव्य रूप देख सकता है। भक्त को सारे सुख प्राप्त होते हैं। दुख दरिद्र और पापों का नाश हो जाता है। छठवें दिन देवी का स्वरूप शुभ वर्ण है और स्वर्ण आभा से मण्डित है। इनकी 4 भुजाओं में से दाहिने तरफ ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में स्थित है। बायें हाथ में ऊपर करके हाथ में तलवार और निचले हाथ में कमल है। इनका वाहन सिंह है। देवी पुराण के अनुसार आज के दिन 6 कन्याओं का भोज करवाना चाहिए। इसी क्रम में छठवें दिन मां कात्यायनी के स्वरूप में माता रानी का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। शीतला चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार कर मन्दिर पुजारी सुजीत पण्डा ने आरती-पूजन किया। मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते हुये नजर आये। वहीं दर्शन पूजन करने के पश्चान दर्शनार्थी पवित्र कुंड के बगल में स्थित कालभैरव एवं काली मंदिर में दर्शन किये। उधर सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में शीतला चौकिया चौकी प्रभारी ईश चन्द यादव अपने सहयोगी पुलिस पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर मंत्रालय में आरंभ हुई हिंदी प्रतियोगिताएं
भूसा दान करने वाले प्रधानों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
कार की टक्कर से ऑटो सवार दो घायल
शरीर ही नहीं मन को भी ताकतवर बनाता है योग : आचार्य पवन त्रिपाठी
शिव की भक्ति से मिलेगी बीजेपी को शक्ति
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रविन्द्र ज्योति की 'चिरई रहती जे हम मयरिया' पर लोग हुये मंत्र—मुग्ध रविन्द्र ज्योति की ‘चिरई रहती जे हम मयरिया’ पर लोग हुये मंत्र—मुग्ध
Next Article स्वास्थ्य विभाग पर विधायक रागिनी सोनकर ने बैठक में दिखाए तीखे तेवर स्वास्थ्य विभाग पर विधायक रागिनी सोनकर ने बैठक में दिखाए तीखे तेवर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up