By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नवविवाहिता ट्रेन के आगे कूदी मौत 20 मिनट हुई ट्रेन प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > नवविवाहिता ट्रेन के आगे कूदी मौत 20 मिनट हुई ट्रेन प्रभावित
उत्तर प्रदेशराज्य

नवविवाहिता ट्रेन के आगे कूदी मौत 20 मिनट हुई ट्रेन प्रभावित

Omkar Tripathi
Last updated: July 10, 2025 9:34 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

जौनपुर | क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जंघई जंक्शन के पश्चिम प्रयागराज रेल मार्ग पर स्थित सेमरी भोगीपुर गांव के समीप आज दोपहर सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक नवविवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हादसे के कारण दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन करीब 20 मिनट प्रभावित हुई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने शव ट्रैक से हटवाने के बाद ही रेलवे द्वारा एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया। 

बरसठी थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की पुत्री ऋतु उम्र करीब 23 वर्ष बुधवार की सुबह स्वजन खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान वह घर से निकल कर किसी तरह सेमरी भोगीपुर पाल बस्ती के बगल से गुजरी रेलवे लाइन की समीप पहुंच गई। आस-पास के लोगों के अनुसार इसी दौरान दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस को आता देख उसने उसके सामने छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव बीच ट्रैक पर पड़ा होने के कारण चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी। 

ट्रेन चालक ने एसएम जंघई कोमल सिंह को दिया। एसएम की सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को किनारे कराया। तब जाकर करीब 20 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की गई। वहीं मृतका का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद उसकी पहचान ऋतु यादव पुत्री ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की बदौलत कोई और ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। स्वजनों के अनुसार मृतका की शादी, 4 जून को रामपुर कला गांव निवासी पंकज कुमार यादव के साथ हुई थी। वह दिन में अपने मायके से 11 बजे निकली थी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई गई। किशोरी ने क्यों आत्महत्या किया इस सबके बारे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।

दुर्गविजय सिंह की पुण्यतिथि पर बालिकाओं को किया गया सम्मानित
जौनपुर जंक्शन पर पौधा रोपण एवं जागरूकता अभियान 
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामालाइफ लाइन हॉस्पिटल के चिकित्सक पर लगाये आरोप
ज्ञानेन्द्र रावत, संजीव यादव एवं तरुण कुमार दिल्ली में सम्मानित किए गए 
नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सात माह में दूसरी त्रासदी: एक और भाई ने की आत्महत्या
Next Article जौनपुर में जालसाजी करके लगभग 26 करोड रुपए लेकर संस्थाकर्मी हुआ फरार, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करने का हुआ आदेश।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up