By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नशीले पदार्थों पर देवी देवताओं के नाम का इस्तेमाल , भवानजी ने जताई कड़ी आपत्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > नशीले पदार्थों पर देवी देवताओं के नाम का इस्तेमाल , भवानजी ने जताई कड़ी आपत्ति
उत्तर प्रदेशराज्य

नशीले पदार्थों पर देवी देवताओं के नाम का इस्तेमाल , भवानजी ने जताई कड़ी आपत्ति

Adminakhandrashtra
Last updated: January 18, 2025 2:31 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
नशीले पदार्थों पर देवी देवताओं के नाम का इस्तेमाल , भवानजी ने जताई कड़ी आपत्ति
SHARE

मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि हिंदू देवी देवताओं के नाम के दुरुपयोग पर रोक लगनी चाहिए। भवानजी ने कहा कि आज आजकल नशीले पदार्थों के निर्माता धड़ल्ले से हिंदू देवी देवताओं के नामों और चित्रों का इस्तेमाल करते हैं। इसी प्रकार अनेक दारू की दुकानों, होटलों और डांस बारों के नाम भी हिंदू देवी देवताओं के नाम पर रखे गए हैं, जो पूरी तरह से अनुचित है। भवानजी ने बताया कि परमपूज्य योगीराज स्वामी श्रीशक्ति पुत्र जीके आशीर्वाद से और संस्था के महासचिव अजय अवस्थी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश जबलपुर में नशाखोरी के खिलाफ जनजागृति अभियान यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे।
भवानजी ने नशे के बढ़ते दायरे के खिलाफ जल्द ही जनजागरण पदयात्रा निकालने की चेतावनी दी, और बताया कि मुंबई में नशा का प्रमाण बढ़ता जा रहा है, जो देश के युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। इसके खिलाफ जल्द ही मुंबई में जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जनजागरण पदयात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान में सर्व धर्म के साधु संतों, एवं अनेक समाज सेवी संस्थाए जुड़ेंगी। धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा गठित भगवती मानव कल्याण संगठन समाज में आपसी भाईचारा, नशामुक्त,मांसाहारमुक्त, चरित्रवान, चेतनावान, पुरुषार्थी एवं परोपकारी समाज के निर्माण के साथ ही जातिभेद, छुआछूत, सांप्रदायिकता आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करके समस्त जाति संप्रदाय को एक सूत्र में पिरोने का आध्यात्मिक कार्य कर रहा है। इस संस्था के मार्गदर्शन में पूरे भारत भर में जनजागृति की जाएगी।
भवानजी ने कहा कि नशा जिससे परिवार बर्बाद हो रहे हैं, बच्चों एवं महिलाओं का जीवन बदतर होता जा रहा है, नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन पिछले 27 वर्षों से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रयास से अब तक 25 लाख से अधिक परिवारों को नशामुक्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे। भवानजी ने यात्रा में लगभग 10000 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई। नशा मुक्त जनजागरण पदयात्रा में माता भगवती आदिशक्ति जगजननी जगदंबा एवं परमपूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के भी शामिल होने की संभावना है।

तीन वर्ष पूर्व पिता का हुआ था निधन, अब मासूम बेटों ने भी छोड़ दिया माँ का साथ
हिन्द सागर फाउंडेशन का जंजीरे धारावी किले पर स्वच्छता अभियान
लाइटन इंडिया ने मजदूरों के लिए रखा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर
उत्तर भारतीय संघ ने किया डॉ राधेश्याम तिवारी का सम्मान
कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर में समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लेकर चमकी चंद्रकला शर्मा पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लेकर चमकी चंद्रकला शर्मा
Next Article प्रधानमंत्री से मिलकर प्रभावित हुए सुरेंद्र यादव प्रधानमंत्री से मिलकर प्रभावित हुए सुरेंद्र यादव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up