By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नारी एक शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित की गई डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > नारी एक शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित की गई डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढा
महाराष्ट्र

नारी एक शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित की गई डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढा

Akhand Rashtra
Last updated: February 22, 2024 4:56 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

जालोर। स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक श्रीमती सीता देवी। किशोरमलजी लुंकड़ विद्यालय,भीनमाल में विशेष कार्यक्रम नारी एक शक्ति का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुंबई की लेखिका, कवयित्री, समाज सेविका, बिजनेस वूमेन एवं केंद्रीय सेंसर बोर्ड की सदस्या डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा रही। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बी के गीता बहन ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी उपस्थित रहे ।महाराणा प्रताप की धरती मेरी जन्म भूमि और कर्मभूमि शिवाजी की धरती है। मैने खुली आंखों से सपने देखे और जीवन में साकार होते देखे हैं । ये उद्गार बालिकाओं के समक्ष मंजू लोढ़ा ने अपनी विशिष्ठ शैली से कविताओं शेरो के साथ बताए। लोढा ने बालिकाओं के भविष्य को संवारने वाले उपयोगी टिप्स देते हुए उन्हें जागृत किया की बचपन के दिन जी लो, कुछ बनने का ख्वाब संजोके अथक परिश्रम करो। अपने अंदर की खूबियों को निखारो। असंभव कुछ भी नही। अपने को विश्व का सबसे खूबसूरत, भाग्यवान, विशेष व्यक्ति समझो। अनेक उदाहरण से लोढा ने  जीवन सार्थक करने की प्रेरणा दी। बी के गीता बहन ने मंजू लोढ़ा का स्वागत किया और उनके जीवन से साहस, कला, धर्म और उत्तम व्यवहार सीखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय परिवार की तरफ से शॉल, फूल-हार से मेहमानों का स्वागत किया गया । बालिकाओं ने गीत, नृत्य, शायरी से समा बांधा । 
भारत विकास परिषद की तरफ से नैनाराम चौहान ने मंजू लोढा को मोमेंटो से सम्मानित किया। बी के गीता बहन ने ब्रह्मकुमारिस की नई फिल्म द लाइट ए करने विदिन का पोस्टर मंजू लोढा से रिलीज कराया। कार्यक्रम का संचालन लादूराम विश्नोई ने किया,  विद्यालय प्रधानाचार्य तेजाराम विश्नोई ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया । विशिष्ट अतिथि माणकमल भंडारी, आदर्श विद्या मंदिर बालिका माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य उर्मिला खंडेलवाल, प्रतिभा शर्मा, मंजूलता, जयनारायण सहित कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर कई प्राध्यापक एवं छात्राएँ उपस्थित रही ।

प्राचीन शिवमंदिर के पार्थिव शिवलिंग के महाभिषेक में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री
शाश्वत भारतीय सभ्यता की एकता का प्रतीक है काशी तमिल संगमम
श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का समरस ने किया सम्मान
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के जन्मदिन पर बधाई
पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता की तरफ से स्कूली बच्चों को बांटे गए मुफ्त नोटबुक्स
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राज भवन के पास नहीं है, कोश्यारी के राज्यपाल रहते हुए जुटाए गए चंदे की जानकारी
Next Article राजनीतिक मार्गदर्शक रहे मनोहर जोशी के निधन से भावुक हुए पूर्व विधायक घनश्याम दुबे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up