By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: निर्माणाधीन जेल जिला एवं अस्पताल का प्रमुख सचिव किया ने निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > निर्माणाधीन जेल जिला एवं अस्पताल का प्रमुख सचिव किया ने निरीक्षण
उत्तर प्रदेशराज्य

निर्माणाधीन जेल जिला एवं अस्पताल का प्रमुख सचिव किया ने निरीक्षण

Adminakhandrashtra
Last updated: February 23, 2025 9:53 am
Adminakhandrashtra
12 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन (नोडल अधिकारी) के. रविंद्र नायक ने जिला अस्पताल तथा निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया जहां इमरजेन्सी कक्ष में एसी बदलवाने और डिस्पोजेबल बेड शीट लगवाने के निर्देश देते हुये रेडियोलाजी कक्ष में पहुंचकर जानकारी लिया कि प्रतिदिन कितने मरीजों का एक्सरे किया जाता है और स्टाफ द्वारा रेडियेशन से बचने के लिए क्या उपाय किये जाते हैं? जिलाधिकारी ने प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित टोल फ्री नम्बर अद्यतन कराने के निर्देश दिये। साथ ही एक्स-रे कराने आये पकंज और रीता देवी से उपचार के संदर्भ में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने डा. जितेन्द्र और डा0 शशांक यादव से ओपीडी के सन्दर्भ में जानकारी लिया। साथ ही टेलीमेडिसिन कक्ष में डा. नवनीत यादव और डा. वैदेही सोनी से जानकारी लिया कि प्रतिदिन कितने लोगों को टेली मेंडिसिन की सुविधा का लाभ दिया जाता है?
दवा वितरण कक्ष में जाकर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि एक्सपायरी डेट की दवा नहीं होनी चाहिए तथा इससे सम्बन्धित रजिस्टर का भी अवलोकन किया। साथ ही एन्टी रेबीज और एन्टी वेनम इन्जेक्शन की उपलब्धता के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि उक्त इन्जेक्शन अस्पताल में अनिवार्य रूप से उपल्ब्ध रहे। डेंगू और डायरिया से पीड़ित मरीजों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये निर्देश दिया कि नगर पंचायत और नगर पालिका के माध्यम से डायरिया और डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों को सैनेटाइज कराया जाय।
इसके उपरान्त नवीन कारागार के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन नवीन कारागार के मॉडल का अवलोकन किया। इसके पश्चात कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामग्री के संदर्भ में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि कार्य मानक के अनुरूप तथा गुणवत्तापरक होना चाहिए। जो भी सामग्री निर्माण प्रक्रिया में प्रयोग की जा रही है, उच्च गुणवत्ता के होना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के संदर्भ में जानकारी लेते हुये थर्ड पार्टी से क्वालिटी चेक कराने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से संवाद करते हुए श्रम पोर्टल पर उनके रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में पूछा और निर्देशित किया कि जिन श्रमिकों का श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं है, उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात प्रमुख सचिव ने कृषि विज्ञान केन्द्र पर स्थित पॉली हाउस, हाईटेक नर्सरी, मत्स्य पालन इकाई, मधुमक्खी पालन यूनिट सहित विभिन्न प्रदर्शनियों का निरीक्षण करके केन्द्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया को मत्स्य बीज उत्पादन के लिए हैचरी का प्रपोजल तैयार कर शासन को प्रेषित करने का निर्देश दिया। सैदनपुर गौशाला का निरीक्षण करते हुये उन्होंने चारागाह जमीन, भूसे की उपलब्धता, वेटेरीनरी यूनीट आदि के सन्दर्भ में जानकारी लिया और बीमार पशुओं की नियमित जांच कराने, नैपियर घास बोने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने गो-पूजन किया तथा गाय को गुड़ और केला भी खिलाया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी बदलापुर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मत्स्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Principals’ Education Conclave in New Delhi: Fostering Innovation and Leadership in Education
स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र मोहिते का किया गया अभिनंदन
राजस्थानी महिला मंडल का 7 मार्च को जागृति सम्मेलन
जिलाधिकारी ने किया लेहड़ा देवी में पर्यटन परियोजनाओं का निरीक्षण।
राष्ट्रमंडल भारत क्षेत्र संसदीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव की भागीदारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मड़हे में आग लगने से भैंस व गाय की हुई जलकर मौत
Next Article 40 भट्टो के मालिकों ने नहीं जमा किया रॉयल्टी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up