ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला (अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर– जनपद खीरी के अंतर्गत आने वाले थाना मझगई क्षेत्र में निघासन पलिया हाईवे पर स्थित सैयद फार्म के पास एक बाईक सवार के सामने अचानक रोड पर नीलगाय आने से उसकी बाईक आनियंत्रित हो गई और पलट गई बाईक पर दो महिलाएं भी सवार थी जिसमे तीनो चोटिल हो गये ।इन घायलो को राहगीरो ने देखा तो तत्काल एंम्बुलेंस 108 डायल करके बुलाया और तीनो घायलो को सीएचसी निघासन भेजा जहां तीनो घायलो का प्राथमिक उपचार किया गया।

